फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman injured after being hit by a bike

Palwal News: बाइक की टक्कर से महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। हाजीपुर रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के बेटे की शिकायत पर शहर पुन्हाना थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बासदल्ला निवासी भरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मां रामा के साथ खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था। हाजीपुर गांव की ओर से आ रहे बाइक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। भरत ने घायल मां को पुन्हाना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मांडीखेड़ा रेफर किया गया। बाद में भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने पर ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने शिकयत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed