Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies in collision between container truck and auto-rickshaw

Palwal News: कंटेनर और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision between container truck and auto-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। दिल्ली-अलवर मार्ग पर मढ़ी के पास सड़क हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला जमीला की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक ही परिवार की अन्य महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। यह परिवार रानीका गांव में एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने गया था और वहां से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गया।

मृतका के बेटे जाकिर ने बताया कि ऑटो को टक्कर मारने वाला कंटेनर घटना के कुछ ही समय बाद गायब हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे नूंह की तरफ से आ रहा ऑटो जैसे ही मढ़ी के पास पहुंचा, तभी एक पेट्रोल पंप से हाइवे पर चढ़ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मृतका के बेटे जाकिर ने आशंका जताई है कि टक्कर मारने वाला कंटेनर मंडीखेड़ा स्थित मीट फैक्टरी का था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार दोपहर पोस्मार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, परिवार के अन्य घायल सदस्यों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना थाना प्रभारी अजयवीर का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन के गायब होने के आरोपों की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed