फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies after being hit by train

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
दिल्ली से आकर वृंदावन दर्शन के लिए जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। वृंदावन जा रही महिला की पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला दिल्ली से आई थी और पलवल स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। इसके अलावा असावटी रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
पलवल जीआरपी जांच अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतक महिला की पहचान नई दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी 50 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई। पुष्पा अपने परिवार के लोगों के साथ दिल्ली से वृंदावन दर्शन के लिए जा रही थी। पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से परिवार के लोगों के साथ उतर गई और दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान मृतका लघुशंका के लिए रेलवे लाइन को पार करने लगी और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जीआरपी चौकी असावटी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि उन्हें 23 नवंबर को देर रात सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 4-5 पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने केसरिया रंग का कुर्ता व लुंगी पहनी हुई है तथा उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और बाल सफेद है। मृतक की उम्र करीब 70-75 वर्ष है। वह साधु जैसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed