{"_id":"6aa6f7b33b10163a6e09f58a","slug":"75-crore-will-be-spent-on-development-works-palwal-news-c-24-1-pal1008-128048-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विकास कार्यों पर खर्च होंगे 75 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विकास कार्यों पर खर्च होंगे 75 करोड़ रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास कार्यों पर 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने गांव रींडका में करीब 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने गांव में बारातघर, विधायक निधि से बनाए गए रास्तों और चौपाल के कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य विधायक निधि, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि, विकेंद्रीकरण योजना, सांसद विकास निधि सहित अन्य योजनाओं के तहत कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी चौपालों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों से विकास कार्यों की जरूरत के अनुसार योजनाओं का खाका तैयार करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के लिए बजट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से हथीन को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गहलब गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।