{"_id":"6aa6fc1128aca8694a085dfb","slug":"two-accused-arrested-for-fraud-in-the-name-of-trading-palwal-news-c-24-1-pal1008-128057-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टोंक निवासी वसीम खान और सवाई माधोपुर निवासी शाहनवाज खान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार के अनुसार दुधौला निवासी शाहेआलम ने शिकायत दी थी कि टेलीग्राम पर मोहम्मद राशिद ट्रेडर्स के नाम से संपर्क कर ट्रेडिंग का झांसा दिया गया और क्यूआर कोड के जरिए उससे 1.95 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में बैंक खातों के तार राजस्थान से जुड़े मिले। मामले में एक किशोर समेत आमिर खान और मोहम्मद समीर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में वसीम की ओर से साइबर ठगी के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई।