{"_id":"68bb3f5baa4ca71acc0d320d","slug":"woman-cheats-youth-of-rs-575-lakh-on-the-pretext-of-part-time-job-palwal-news-c-24-1-gr11004-117574-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर महिला ने युवक से ठगे 5.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर महिला ने युवक से ठगे 5.75 लाख रुपये
Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
पलवल। जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रिया रवि नामक महिला ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर कृष्ण नामक युवक से पांच लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को महिला ने खुद को कॉइन डिजीलूम एक्सचेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कर्मचारी बताकर प्रति टास्क 100 रुपए और बोनस का लालच दिया। कृष्ण उसके बताए लिंक से टास्क करने लगे, इस दौरान महिला ने उसके खाते से रकम निकाल ली।
रुपये वापस मांगने पर महिला ने पैसे फ्रीज होने का बहाना बनाकर और राशि जमा करने का दबाव डाला तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 20 अप्रैल को बैंक डिटेल मांगकर उसने कृष्ण का खाता भी फ्रीज करवा दिया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।