फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman assaulted on protest against molestation, victim was going to office, case against 5 including two women

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती संग मारपीट, ऑफिस जा रही थी पीड़िता, दो महिलाओं सहित 5 पर केस

Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman assaulted on protest against molestation, victim was going to office, case against 5 including two women
पलवल। घर से ऑफिस जा रही युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट भी की। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शहर के निजी कार्यालय में अकाउंट का काम सीखने जाती है। पीड़िता जब घर से निकलती है तो थाई मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश उसे गलत नजर से देखता है। वेदप्रकाश के खिलाफ अप्रैल वर्ष 2021 में भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है, जोकि अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को पीड़िता घर से ऑफिस के लिए जा रही थी तो रास्ते में वेदप्रकाश ने रोक लिया और कहा कि पहले दर्ज छेड़छाड़ वाले मामले में गवाही नहीं देनी है। पीड़िता द्वारा मना करने पर वेदप्रकाश ने आंखों पर राख फेंक दी। आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वेदप्रकाश का पिता बालकिशन, भाई पुनीत, मां कृष्णा, भाभी भावना भी मौके पर आ गई। सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed