{"_id":"6a20665d7c206985e20ece55","slug":"woman-arrested-with-440-grams-of-cannabis-palwal-news-c-24-1-pal1006-124631-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 440 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 440 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने हसनपुर क्षेत्र के भिडूकी गांव से महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 440 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंटी-नारकोटिक्स टीम के एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी दो जून की शाम हसनपुर क्षेत्र के भिडूकी बस अड्डे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भिडूकी की गुड्डी अपनी दुकान के बाहर खड़ी होकर गांजा बेचती है। इसकी सूचना हसनपुर थाना पुलिस को भेजी गई और महिला की तलाशी के लिए महिला एएसआई कविता को टीम में शामिल किया गया। इसके बाद पुलिस टीम गांव में बताए गए स्थान पर पहुंची। मुखबिर के इशारे पर महिला गुड्डी की पहचान कर उसे काबू कर लिया गया।