फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Winner of dangal will got reward of rupees 3 lakh

दंगल के विजेता पहलवानों को मिलेंगे 3 लाख रुपये

Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Winner of dangal will got reward of rupees 3 lakh
पलवल। बलदेव छठ के अवसर पर 4 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन एवं दंगल कमेटी के तत्वावधान में 36वें वार्षिक इनामी दंगल का आयोजन गांव मुंडकटी में किया जाएगा। दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे। यह जानकारी दंगल कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह सौरोत ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पिछले 36 वर्षों से गांव मुंडकटी में बलदेव छठ के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन किया जाता है। दिल्ली से मथुरा के बीच होने वाला सबसे बड़ा दंगल है। उन्होंने बताया कि दंगल में तीन लाख रुपये का नकद इनाम विजेता पहलवानों को दिया जाएगा। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के नामी अखाड़ों के भारत व हिंद केसरी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल से पूर्व तीन सितंबर को रात में मुंडकटी मंदिर पर चौबीसी की भजन पार्टियों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। चार सितंबर की सुबह यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे दंगल का शुभारंभ किया जाएगा। दंगल की तैयारियों में डालचंद रायदासका, ठाकुर विक्रम सिंह, अजीज कुरैशी, देशराज पांचाल, ठाकुर जयसिंह, पवन पांचाल, नरेश उर्फ डुग्गल पहलवान, जोगेंद्र सौरोत, जिला परिषद सदस्य युधिष्ठिर शर्मा जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed