फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   wife gives poision to husband

पत्नी ने पेय पदार्थ में जहर दे पती को छत से फे का, घायल

Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
wife gives poision to husband
पत्नी ने पेय पदार्थ में जहर दे पती को छत से फे का, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने पति को जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया तथा पति द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की व छत से नीचे गिरा दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने धमकी दी है कि यदि वह उसके और उसके साथी के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की। तो वह आत्महत्या कर लेगी और बच्चों को भी मार देगी। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत 15 अक्टूबर की शाम छह बजे पीड़ित घर से बाजार गया हुआ था और रात के करीब दस बजे जब वह वापस घर आया। तो देखा कि उसकी पत्नी के कमरे में गांव गिंढोह तहसील छाता (यूपी) निवासी अशोक मौजूद था। जिसके बाद पीड़ित कमरे में चला गया। उसी दौरान उसकी पत्नी जूस लेकर आई। जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पीड़ित जूस पीते ही बेहोश हो गया और जब होश में आया। तो देखा कि उसकी पत्नी व अशोक एक साथ बैठे हुए थे। पीड़ित ने जब पूछा कि आप इस तरह कैसे बैठे हो। तो दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी और छत से नीचे गिरा दिया। मकान मालिक ने पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पत्नी ने चिकित्सकों से कहा कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नही करनी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने धमकी दी है कि उस पर और उसके दोस्त अशोक के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की। तो वह आत्महत्या कर लेगी और बच्चों को भी मारकर सारे परिवार को फंसा देगी। आरोपी पत्नी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed