Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   When water came, roads broke, hopes for development buried in pits

Palwal News: पानी आया तो टूटीं सड़कें, विकास के गड्ढाें में दबीं उम्मीदें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
When water came, roads broke, hopes for development buried in pits
नौ माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गईं सड़कों की नहीं हुई मरम्मत, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शहर के अधिकांश वार्डों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए नौ माह पहले नगर पालिका की सड़कों को खोदकर तोड़ा गया। विभाग ने सड़कें खोदकर और तोड़कर लाइन तो बिछा दी लेकिन सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं की गई है, जो यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
एसडीएम हथीन के निर्देशों के तीन महीने बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। जानकारी के अनुसार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नगर पालिका से सड़कें तोड़ने से पहले कोई इजाजत नहीं ली। अधिकांश वार्डों में सड़कें टूटी हुई होने के कारण वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई सड़कों में गड्ढे होने से उनमें कीचड़ जमा रहता है और पानी भरा रहता है। जिससे जलजनित रोग होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


शहरवासी दीपक सोनी, योगेश कौशिक, मनीष कुमार, तरुण कुमार आदि ने बताया कि कई बार सड़कों की मरम्मत कराने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन, अधिकारी कहते हैं कि यह सड़कें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तोड़ी हैं और वो ही इनकी मरम्मत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग नौ माह से सड़कें ऐसे ही टूटी पड़ी हैं। जिनमें दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं और पैदल यात्री चोटिल हो रहे हैं तथा बड़े वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

--------------------------

कोट 000

सड़कों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बिना किसी इजाजत के तोड़ा है। सड़कों की मरम्मत कराने के लिए एसडीएम हथीन ने भी पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को लगभग तीन महीने पहले निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। देवेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका
0000

बिना किसी योजना के सड़कों को तोड़ना अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत को दर्शाता है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सड़कें टूटी होने के कारण शहरवासियों को तो परेशानी उठानी पड़ ही रही है साथ ही बाजार आने वाले ग्राहकों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। -गजराज आर्य, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed