फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wheat procurement did not start even on Friday

Palwal News: शुक्रवार को भी नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद

Fri, 07 Apr 2023 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement did not start even on Friday
लस्टर लॉस की बनी हुई है समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में सात दिन बाद भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा गेहूं खरीद शुरू करने के दिए गए आदेश के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने शुक्रवार को भी एक भी दाना गेहूं का नहीं खरीदा। किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी पूछ रहे हैं, लेकिन सरकारी एजेंसियां गेहूं में अधिक नमी बताकर खरीद करने से इन्कार कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि एफसीआई की मानकों के अनुसार मंडियों में आ रहे गेहूं में 50 फीसदी ही क्वालिटी के मानकों पर सही उतर पाएगी।
मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं बिकने के लिए आ चुका है जोकि खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। जिन किसानों का गेहूं निजी व्यापारियों ने खरीदा है, वह गेहूं कट्टों में भरा रखा है, जिस कारण कई मंडियों में तो और गेहूं रखने की जगह भी नहीं बची है। गेटपास कटवा चुके किसान गेहूं को बेचने के लिए मंडियों में पिछले 7 दिनों से पड़े हुए हैं। बारिश के कारण गेहूं की चमक कम हो गई है, इसके अलावा गेहूं में मिट्टी के टुकड़े (डलियां) आने की समस्या बन गई है, जिसकी सफाई पंखा लगने के बाद भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर गहलोत का कहना है कि गेहूं खरीद शुरू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। लस्टर लॉस जो बना हुआ है, उसके लिए सरकार एफसीआई के मानकों को पूरा करा रही है। जल्द ही गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed