फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   welcome to Mr india

मि. इंडिया बनने पर सुभाष बेढ़ा का स्वागत

Wed, 17 Feb 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 17 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में मि. इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुभाष बेढ़ा का शहर में पहुंचने पर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन पुरानी अनाज मंडी के निकट किया गया। इस मौके पर सुभाष ने बॉडी बिल्डिंग के कुछ गुरों का भी प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

सुभाष बेढ़ा मि. इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बुधवार को पहली बार अपने गांव बेढ़ा पट्टी आए थे। गांव में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने व युवाओं से मुलाकात करने के बाद सुभाष पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां युवाओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र के युवाओं के इस जोश भरे स्वागत कार्यक्रम को देख उनकी आंखें नम हो र्गइं।
विज्ञापन

मुफलिसी का जीवन जी कर मि. इंडिया के मुकाम तक पहुंचे सुभाष ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का ही प्यार है। सुभाष ने कहा कि उनके  परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वह इस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच सकते थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद व युवाओं के भरोसे ने ही आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सुभाष ने बताया कि अगस्त में वे बॉडी बिल्डिंग की मि. एशिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में भगत सिंह रावत, हेमराज, राहुल, ललित, महेश सौरोत, धर्मेंश, गुलशन गर्ग, अरुण मित्तल, सत्यवान शर्मा, बिछोर से लोकेश, सत्याजय व सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed