फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Weapons and vehicle recovered in connection with a deadly attack

Palwal News: जानलेवा हमला करने के मामले में हथियार व गाड़ी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Weapons and vehicle recovered in connection with a deadly attack
26 सितंबर को आरोपियों ने अदालत में किया था सरेंडर
विज्ञापन

पलवल। सीआईए पुलिस ने हथौड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किए गए दो हथौड़े और गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में 26 सितंबर को आरोपी मंजीत और गुल्लु ने अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि में पुलिस ने वारदात में पूछताछ के बाद हथियार और गाड़ी की बरामदगी की।


सीआईए प्रभारी पीएसआई दीपक ने बताया कि हथौड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में नंगला भीखू गांव निवासी गजेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में पीड़ित गजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा मन्नु बाइक से पृथला गांव जा रहा था, तभी एक स्विफ्ट कार ने जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी। इसके बाद कार में सवार मंजीत, गुल्लु, मनोज और सुनील ने हथौड़े, डंडा और सरिये से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने गजेंद्र को भी जान से मारने की धमकी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सीआईए प्रभारी ने कहा कि भागे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed