{"_id":"576bd66f4f1c1bda54b48879","slug":"water-leaks-from-the-pipeline-began-ripping-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप लाइन लीक होने से फटने लगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप लाइन लीक होने से फटने लगे मकान
अमर उजाला, ब्यूराो
Updated Thu, 23 Jun 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
फट रहे मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल की धारम पट्टी में घरों में दरार पड़ने के मामले प्रकाश में आए हैं। लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग की पानी की लाईनों में से पानी रिसकर घरों की नींव में घुसने लगा है जिससे यहां बने घरों में दरार पड़ रही हैं।
विज्ञापन
प्रभावित लोगों का कहना है कि विभाग को शिकायत देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि शिकायत पर पाइप लाइनों को चेक कराया गया है, लेकिन वहां कोई लीकेज नहीं है।
विज्ञापन
यहां रहने वाले लोग सतपाल सिंह, रामकुमार, विशाल, सोनू, नवल, राजकुमार, रिंकू व नरेश आदि का आरोप है कि उनके घरों के नजदीक से जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की लाइन बिछवा रखी है। यह लाइन काफी पुरानी है जिस कारण जगह-जगह से लीक हो रही है। लाइन से रिसने वाला पानी उनके घरों की नींव में घुस रहा है जिस कारण उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं।
विज्ञापन
लोगों का ये भी कहना है कि अब तो उन्हें अपने घरों में रहने में भी डर लगने लगा है। लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं उनके मकान गिर न जाएं।
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुधीर का कहना है कि विभाग की इसमें कोई कमी नहीं है। विभाग के कर्मचारियों ने पूरी लाइन चेक की है इसमें से कहीं भी कोई रिसाव नहीं है।