फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Water from Daadi pond will reach Dadka Minor

Palwal News: दाड़ी वाली पोखर का पानी डाडका माइनर तक पहुंचेगा

Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water from Daadi pond will reach Dadka Minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। रामनगर स्थित दाड़ी वाली पोखर में भरे पानी को डाडका माइनर तक पहुंचाकर अब पानी को सिंचाई के प्रयोग में लिया जाएगा। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमेन तथा विधायक जगदीश नायर ने इस योजना का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। उक्त कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। जोहड़ का पानी माइनर में पहुंचने के बाद ग्रामीण किसानों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक नायर ने गांव भिडूकी में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले फिरनी रास्ते का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक जगदीश नायर ने बताया कि होडल के रामनगर स्थित दाड़ी वाली पोखर में भरे पानी को अब मोटर और पाइप द्वारा डाडका माइनर में डाला जाएगा। उक्त पानी को किसान खेतों की सिंचाई और अन्य कामों में ले सकेंगे। इस कार्य को चार महीने में पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। नायर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि उन्हें शहर में जहां भी विकास कार्य कराने हैं, वह उनकी सूची तैयार कर उन्हें सौंप दें। उक्त कार्यों को वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में क्षेत्र में एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर भिडूकी की सरपंंच शशीबाला, पूर्व सरपंच कुमरसिंह, बांके वशिष्ठ, बच्चूसिंह, चंदनसिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed