फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Water crisis at Nagina College

Palwal News: नगीना महाविद्यालय में पानी का संकट, छात्र गर्म पानी पीने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water crisis at Nagina College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना महाविद्यालय के छात्रों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब है, जिसके चलते छात्रों को ठंडे की बजाय गर्म पानी पीना पड़ रहा है। छात्र अशोक, आकिब और अन्य विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन उनकी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दे रहा है। जहां एक तरफ करीब 1300 छात्र गर्मी में ठंडे पानी के लिए परेशान हैं, वहीं कॉलेज स्टाफ के लिए अलग से फ्रिज में ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। छात्रों का आरोप है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

विद्यार्थियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उन्हें मजबूरन कॉलेज के बाहर से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रहीं हैं। महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। ऐसे में प्रतिदिन पानी खरीदना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। छात्रों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इससे विद्यार्थियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में कार्यवाहक प्राचार्य जय प्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतिका ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि छात्रों की शिकायत उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खराब वाटर कूलर को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed