{"_id":"58736c8f4f1c1b1929ba8ddd","slug":"ward-stopped-the-assault-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वार्ड में जाने से रोका तो की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वार्ड में जाने से रोका तो की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में कार्यरत एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट व बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने शहर थानांतर्गत हथीन गेट पुलिस चौकी में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव सिहोल निवासी आजाद की पत्नी की अस्पताल में प्रसूति हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर के समय महिला का पति आजाद वार्ड में जाने की जिद कर रहा था। क्योंकि महिला वार्ड में पुरुषों की जाने पर पाबंदी है, जिसके चलते महिला सुरक्षा गार्ड ने आजाद को जाने से मना किया। जिस पर आजाद गार्ड के साथ बदसलूकी करने लगा व रोकने पर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता कि शिकायत पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन