{"_id":"65c11a0e7934e49cfb0e9b80","slug":"villagers-submit-memorandum-to-mla-palwal-news-c-24-1-fb11002-104562-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ग्रीन एक्सप्रेसवे से उतार-चढ़ाव को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ग्रीन एक्सप्रेसवे से उतार-चढ़ाव को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Mon, 05 Feb 2024 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। ग्रीन एक्सप्रेसवे (बल्लभगढ़-जेवर) एयरपोर्ट रोड पर ग्राम मोहना में उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर 52 पालों के प्रधान जय नारायण और महापंचायत द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों ने पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि तीन मई, 2022 को ग्राम पन्हेडा खुर्द में खड़ेश्री बाबा के विशाल भंडारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि लोगों के हितों तथा विकास की दृष्टि के चलते यहां से उतार चढ़ाव दिया जाएगा। पिछले करीब चार माह से लोग ग्राम मोहना में धरने पर हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों को नहीं माना गया।
विधायक को उन्होंने बताया कि पलवल, फरीदाबाद के गांवों के लोगों की मांग है कि हाईवे से उन्हें उतार चढ़ाव मिलना चाहिए। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है और इस मांग को पूरा करवाने के लिए वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। दो बार वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनके समक्ष इस मांग को उठा चुके हैं। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही सरकार लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां उतार चढ़ाव देगी। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, हेतराम, खजान सिंह, प्रताप, बंसल, हरिकिशन, गुरुदयाल, लक्ष्मण, गिर्राज, धर्मबीर सरपंच, गिर्राज सरपंच, रणधीर अत्तरी, बिशन सिंह, रूपलाल, हुकम चंद, सोहनलाल, विनोद आशु अत्री, महेंद्र सिंह, केसर डागर सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।