Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers of village Bhulwana met the Deputy Commissioner

Palwal News: गांव भुलवाना के ग्रामीणों ने उपायुक्त से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers of village Bhulwana met the Deputy Commissioner
चोरी छिपे बनाई गई चमेलीवन धाम सेवा समिति को रद्द किए जाने की रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। गांव भुलवाना के कुछ लोगों द्वारा बगैर अनुमति के बनाए गए चमेलीवन धाम सेवा समिति को रद्द किए जाने की मांग को लेकर गांव के दर्जनों लोगों ने जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात की। पूर्व सरपंच गोकल, पूर्व जिला पार्षद चंदन सिंह, खचेरा पंच, डोरीलाल आदि ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि बृज क्षेत्र के प्राचीन चमेलीवन मंदिर की सेवा पूजा को लेकर गांव भुलवाना स्थित बाहर वाले बंगला पर नौ जून को एक पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत में सैकड़ों मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया था।
उस दौरान गांव के कुछ लोगों ने चोरी छिपे बनाए गए चमेलीवन धाम सेवा समिति का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। पंचायत में मौजूद लोगों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि कुछ लोगों द्वारा जो चोरी छुपे समिति का गठन किया गया है, उसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस समिति के गठन के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। समिति के सदस्य चमेलीवन घाम मंदिर पर जबरदस्ती अवैध कब्जा करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर उपायुक्त ने एसडीएम होडल को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने ग्रामीणों को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर परतुहीराम, खचेरा, नत्थी, सतपाल, कालिया पहलवान, राजेंद्र नम्बरदार, प्रेमराज, गंगाराम फौजी, डोरी, जलसिंह, मोहन, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed