फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Village Fatehpur Billouch is being developed on the lines of the city: Nayanpal Rawat

शहर की तर्ज पर हो रहा गांव फतेहपुर बिल्लौच का विकास : नयनपाल रावत

Tue, 30 Jan 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Village Fatehpur Billouch is being developed on the lines of the city: Nayanpal Rawat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में मंगलवार को करीब डेढ़ करोड़ के विकास कार्याे का शिलान्यास किया। इस दौरान रावत ने बस अड्डे से अनाज मंडी तक 78 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व गली, 32 लाख से बनने वाली बस अड्डे से मुख्य जवां रोड तक की सड़क, 38 लाख से बनने वाली जवां मोड से पन्हेड़ा मोड तक की सड़क का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से करीब 50 हजार लोगों को लाभ होगा।
विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र के बड़े गांव फतेहपुर बिल्लौच का विकास शहर की तर्ज पर किया जा रहा है। यहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर भरसक प्रयास किए। हालांकि कोरोना महामारी के चलते दो सालों तक विकास का पहिया थम गया था, लेकिन अब फिर से विकास को गति दी जा रही है। जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है और लोगों की सभी समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक रावत ने ग्रामीणों को 11 फरवरी को चंदावली कार्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया और कहा कि वह इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर क्षेत्र के विकास पर अपने विश्वास की मोहर लगाएं। लोगों की मांग पर विधायक नयनपाल रावत ने गांव में साढ़े 13 लाख की स्ट्रीट लाइटें लगवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सरोज सरपंच, ओमप्रकाश यादव, बाबूलाल चौहान, कृष्ण प्रजापति, खेमचंद सैनी, जयपाल चौधरी, योगेश गर्ग, जगदीश, कन्हैया, राजेश, शिवचरण आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed