फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Video of those who steal in computer center goes viral

कंप्यूटर सेंटर में चोरी करने वालों का वीडियो वायरल

Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Video of those who steal in computer center goes viral
पलवल। कंप्यूटर सेंटर में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पांच चोर हाथों में टॉर्च लिए पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर कमरे में जाते हैं और लगभग एक लाख रुपये के सामान को लेकर फरार हो जाते हैं। प्रकाश विहार कालोनी निवासी पीड़ित ईश्वर सिंह ने बताया कि अलावलपुर चौक पर उसका माइंड जेप नाम से कंप्यूटर सेंटर व लाइब्रेरी है। 14 अक्तूबर की सुबह पीड़ित सेंटर पहुंचा, तो बगल वाली बिल्डिंग की सीढ़ियों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचा तो एक सीसीटीवी कैमरा टूटा और एक लैपटॉप, तीन कंप्यूटर, एक मोबाइल फोन, एक चार्जर आदि गायब मिले। पीड़ित जब सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चेक किया, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। पीड़ित ने बताया कि दो महीने में सेंटर में तीन बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने मामला भी दर्ज कराया हुआ है। कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed