फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   video conference held in district secretariat

भ्रूण परीक्षण करप्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने वालों पर करें कार्रवाई

Wed, 18 Mar 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
video conference held in district secretariat
प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने वालों पर करें कार्रवाई: डॉ. राकेश गुप्ता
विज्ञापन

पलवल। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर अधिक से अधिक छापे मारकर कार्रवाई करें, जहां प्रसव पूर्व लिंग जांच होने का संदेह है और शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें आम नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। उनमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
पलवल जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजि कांफ्रेंस में परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने सभी जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को क्रियान्वयन बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पीएनडीटी, एमटीपी एक्ट, पोक्सो एक्ट, नशे पर प्रतिबंध, सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंसिज, हरपथ, महिला सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर, हरियाणा विजन जीरो, स्वच्छ सर्वेक्षण, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, उच्च शिक्षा सुधारीकरण एवं सक्षम हरियाणा (शिक्षा) के बारे में पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत और अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ ने जानकारी दी। डॉ. राकेश गुप्ता ने अधिकारियों से सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का भी समय पर निपटारा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगराधीश जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, डीआईओ डीपी कुलश्रेष्ठ, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मैमूना शाहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed