फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   vehicle collided, three kabaddi players killed

सड़क दुर्घटना में तीन कबड्डी खिलाड़ियों की मौत

Sun, 29 Sep 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 29 Sep 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
vehicle collided, three kabaddi players killed

हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रहे खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटकर पेड़ों से जा टकराई। इसमें तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई। 12 घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


रविवार को गांव अहरवां में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव जनौली से खिलाड़ियों की टीम टाटा-207 डीआई गाड़ी से गांव अहरवां जा रही थी। गाड़ी में जनौली निवासी रघुबीर, देवदत्त, गौरव, प्रवीण, लेखराम, करनदेव, जोगेंद्र, सतेंद्र, जतिन, लक्ष्मण व नरेश सहित 15 खिलाड़ी थे।
विज्ञापन


गाड़ी पलवल-हथीन मार्ग पर स्थित गांव रायपुर के निकट जैसे ही पहुंची, सड़क किनारे लगे सफेदा के पेड़ से जा टकराई। इसमें मौके पर जतिन (18), लक्ष्मण (40) और नरेश (26) की मौत हो गई। जबकि रघुबीर, देवदत्त, गौरव, प्रवीण, लेखराम, करनदेव, जोगेंद्र सहित करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शहर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गांव में पसरा सन्नाटा
गांव में जैसे ही खिलाड़ियों की मौत का समाचार पहुंचा, ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच गए। पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक तीनों खिलाड़ी गांव जनौली के हैं। पृथला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया भी जनौली गांव से हैं। सूचना विधायक को मिलते ही वे अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान भी खिलाड़ियों की मौत का समाचार मिलते ही अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में नेताओं व ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed