फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   vegetable price increase due to corona virus

अफवाहों के चलते सब्जियों के भाव हुए दोगुना

Fri, 20 Mar 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
vegetable price increase due to corona virus
अफवाहों के चलते सब्जियों के भाव हुए दोगुना
विज्ञापन

हथीन। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर फैली सब्जी मंडियों को बंद करने की अफवाहों के चलते सब्जी विक्रेताओं ने जमकर कालाबाजारी करनी शुरू कर दी है। वहीं आम जनता भी इन अफवाहों के चलते 15 दिन की सब्जियां इकट्ठा कर अपने अपने घरों में स्टोर कर रही है।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर हरियाणा की सभी सब्जी मंडियों को 31 मार्च तक बंद करने के मेसेज वायरल हुए। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही सब्जी विक्रेताओं ने सब्जियों के भाव डेढ़ से लेकर दोगुना तक बढ़ाकर सब्जियां बेचनी शुरू कर दी हैं। अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफुद्दीन खान मेवाती एवं श्री राम युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक और उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने जन साधारण से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कालाबाजारी करने वाले सब्जी विक्रेताओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।
विज्ञापन

वर्तमान में सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं-
सब्जी का नाम वर्तमान भाव प्रति किलोग्राम
आलू 40 रुपए
फूल गोभी 40 रुपए
पत्ता गोभी 30 रुपए
गाजर 30 रुपए
मूली 30 रुपए
टमाटर 50 रुपए
पालक 20 रुपए
अदरक 160 रुपए
शिमला मिर्च 60 रुपए
प्याज 40 रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed