{"_id":"60fd9da38ebc3e58474ed16c","slug":"van-mahotsav-celebrated-in-saraswati-mahila-mahavidyalaya-palwal-news-noi5956444106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती महिला महाविद्यालय में मनाया गया वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती महिला महाविद्यालय में मनाया गया वन महोत्सव
विज्ञापन
पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय में रविवार को 72वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव जिला स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण कार्यक्रम चल रहा है। पलवल जिले में पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए साढे़ सात लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पौधों का रखरखाव करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से यह अपील की कि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे अवश्य लगाएं। विधायक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई पेंटिग, इको-क्विज के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में 11वीं कक्षा में पढने वाली छात्रा तमन्ना को प्रथम, इसी स्कूल की12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या को द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल शहर की 10वीं कक्षा की छात्रा किशनी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
इको क्विज प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प की 10वीं कक्षा की छात्रा टीना को प्रथम, इसी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा ममता व रेशमा को द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
जिला वन अधिकारी दीपक पाटिल ने बताया कि पलवल जिले को हरा भरा बनाने के लिए वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया गया है। स्कूल के बच्चों को भी पौधे वितरित किए जाएगें। इस मौके पर एसडीएम वैशाली सिंह, अतिरिक्त महाअधिवक्ता हरियाणा एवं सरस्वती महिला महाविद्यालय के अध्यक्ष अतुल मंगला आदि मौजूद रहे।
होडल में मनाया गया वन महोत्सव
होेल। नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर मनाए गए वन महोत्सव के अवसर पर हरियाणा भूमि सुधार एंव विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने पौधे रोपे। विधायक नायर द्वारा त्रिवेणी व पंचवटी श्रंखला में पौधरोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि कि पेड़ पौधे लगाना हर किसी के लिए जरूरी है। पौधे लगाएं और उनकी संभाल करें, ताकि हमारा वातावरण हरा भरा रहे और हमें शुद्ध हवा मिल सके उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हमें पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण करने का अहसास हुआ है, जीवन को सुरक्षित रखना है तो पौधे लगाए और अपने बच्चों की तरह से देखभाल करे। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-पौधशाला नाम से एक ऐप लांच किया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी आस-पास की नर्सरी से पौधों की मांग करके पौधे प्राप्त कर सकता है। इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड से कर सकते है। इस मौके पर वन खंड अधिकारी जुगल किशोर शर्मा, समाजसेवी राजू तायल, थाना प्रभारी मुंडकटी प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद