{"_id":"611a9a718ebc3e42bc263df7","slug":"vaccines-will-be-given-to-protect-animals-from-brucella-palwal-news-noi599462724","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को ब्रूसेला से बचाने के लिए लगाए जाएंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को ब्रूसेला से बचाने के लिए लगाए जाएंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में ब्रूसेला रोग से बचाव के लिए वैक्सीन अभियान का सोमवार को उपनिदेशक नीलम आर्य ने शुभारंभ किया गया। उपनिदेशक ने बताया कि ब्रूसेला महामारी पशुओं में एक खतरनाक पशु जन्य रोग है।
यह रोग इंसानों में भी लग सकता है। ब्रूसेला महामारी पशुओं में गर्म काल के अंतिम तिमाही में गर्भपात करता है। यह महामारी न सिर्फ पशुओं में बल्कि पशुओं से इंसानों में भी आसानी से फैल जाती है। एक अनुमान के मुताबिक, पशुओं में गर्भपात से तकरीबन एक लाख या अधिक का नुकसान पशु पालकों को विभिन्न कारणों द्वारा हो जाता है। पशुओं में यह संक्रमण एक बार होने पर उम्र भर बना रहता है।
पशुओं में इस रोग का कोई इलाज नहीं होता है। इस रोग के वैक्सीन के लिए 4 से 8 महीने की उम्र की मादा गाय भैंस को ब्रूसेला वैक्सीन लगाई जाती है।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में ब्रूसेला रोग से बचाने के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन के शुरू होने से पहले पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए उपनिदेशक डॉ. नीलम आर्य ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पशु पालकों को जागरूक करें। पूरे प्रदेश में 5 लाख पशुओं का टीकाकरण होगा व फरीदाबाद जिले में करीब 9500 वैक्सीन मिली है जो कि 4 से 8 महीने के मादा पशुओं में लगेंगी। सभी पशु चिकित्सकों द्वारा निर्देशानुसार इस अभियान की तैयारियां कर ली गई है। यह अभियान 16 अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा।