फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Vaccination certificate in offices, work being done without checking

कार्यालयों में टीका लगवाने का प्रमाणपत्र बिना जांचें किए जा रहे काम

Wed, 05 Jan 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccination certificate in offices, work being done without checking
पलवल लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय के अंदर बिना मास्क लगाए काम करता एक कर्मी - फोटो : Palwal
पलवल। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार के दिशा-निर्देश पर जिला उपायुक्त द्वारा जारी निर्देशों की पालना न तो लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों में हो रही है और न ही पेट्रोल पंपों, सब्जी मंडियों और अन्य जगहों पर हो रही है। सचिवालय स्थित तहसील, अन्य कई कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी यही हाल है। इतना ही नहीं टीकाकरण प्रमाण पत्र के बिना पेट्रोल-डीजल व सीएनजी न देने के आदेश पर भी अमल नहीं हो रहा है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरल केंद्रों और सीएससी सेंटरों पर भी प्रमाण पत्र कोई नहीं देख रहा है। हालांकि, पलवल में इक्का-दुक्का बैंकों में अवश्य टीका लगवाने का प्रमाण पत्र जांच रहे हैं। बुधवार को इन गाइडलाइनों का पालन हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लिया गया।
विज्ञापन

समय : सुबह 11 बजे
स्थान : लघु सचिवालय तहसील कार्यालय
अमर उजाला की टीम जब लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में पहुंची तो वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। इसके अलावा वहां रजिस्ट्रियां कराने, जमीन का इंतकाल चढ़वाने और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों के पास भी मास्क नहीं थे। इतना ही नहीं उन लोगों के टीका लगवाने वाले प्रमाण पत्र भी नहीं देखे जा रहे थे। लोगों के कार्य बिना किसी गाइडलाइन के पालन किए हो रहे थे। यही हाल सचिवालय में अन्य सरकारी विभागों में था। अंत्योदय सरल केंद्र में भी पहुंचे अधिकांश लोगों के पास न तो तो मास्क थे और न हीं उनके पास टीका लगाने का प्रमाण पत्र था। इन सभी कार्यालयों में बिना जांच के ही काम किए जा रहे थे।
विज्ञापन

समय: दोपहर 12 बजे
स्थान : पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी नहीं लगाया था मास्क
पलवल में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर उपायुक्त द्वारा टीकाकरण प्रमाणपत्र के बिना पेट्रोल-डीजल व सीएनजी न देने के आदेश भी फेल साबित हो रहे थे। किभी भी पंप पर न तो वाहन चालकों से टीका लगवाने वाला प्रमाण पत्र देखा जा रहा था और न ही मास्क लगाने को कहा जा रहा था। यहां तक कि खुद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मास्क नहीं पहने थे। एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से टीका के बारे में जानकारी ली गई तो उसका कहना था कि उसने अभी तक खुद टीका नहीं लगवाया है, अब वह भी लगवाएगा। सभी पेट्रोल पंपों पर सरकार के आदेशों का उल्लंघन खुलेआम होते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 12.45 बजे
स्थान : एसबीआई
बैंक अधिकारियों ने बिना मास्क के किया प्रवेश
पलवल में केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य ब्रांच आगरा चौक पर ग्राहकों को बैंकों में प्रवेश कराने से पहले उनके टीकाकरण के प्रमाण पत्र देखे जा रहे थे। इसके अलावा लोगों को मास्क पहनने के बाद ही अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। यहां मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी सभी ग्राहकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे थे। सचिवालय के मुख्य द्वार पर भी आने वाले लोगों की तो जांच की जा रही थी, लेकिन कर्मचारियों व अधिकारियों को मास्क न पहनने पर भी प्रवेश कराया जा रहा था।
बिना टीका लगवाए नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल : डीएफफएससी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफफएससी) नरेंद्र सिंह ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पंपों पर केवल उन्हीं लोगों के वाहनों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी डाली जाए, जिन्होंने कोविड-19 टीकाकरण की अपनी दोनों डोज लगवा रखी हैं। दोनों टीकाकरण के प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी वाहन में ईंधन नहीं भरा जाए। इन आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों और बैंकों में कोरोना गाइडलाइन की पालना कराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी जगह निरीक्षण किए जाएंगे। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
- कृष्ण कुमार, उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed