फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   up govt is not able

प्रदेश सरकार के पास अनुभव की कमी  

Sun, 08 May 2016 04:36 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 08 May 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
up govt is not able
प्रेस वार्ता में विधायक करण सिंह दलाल। - फोटो : amarujala
कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर अनुभवहीन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आइएएस खेमका को आगे कर रॉबर्ट वाड्रा मामले को उछालकर सरकार अपनी करतूतों को छुपा रही है। 
विज्ञापन


विश्राम गृह में मीडिया से रुबरू होते हुए दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार से सभी वर्ग निराश हैं। अब तो सरकार ने खाद पर भी शैक्षणिक  योग्यता लागू कर दी है।  पहले खाद समितियों के माध्यम से दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने उसे बीएससी एग्रीकल्चर के माध्यम से देने की योजना बनाई है, जबकि सरकार के पास अधिकारी ही नहीं हैं। ऐसे में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। डेढ़ साल में सरकार एक भी नौकरी नहीं लगा पाई है, युवाओं को केवल लॉलीपाप दिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में दलाल ने कहा कि सरकार के मंत्री व विधायक भी सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं। केंद्र में भाजपा सरकार में मंत्री व प्रदेश सरकार में विधायक व पूर्व सांसद जो कांग्रेस छोड़कर गए थे, वापस कांग्रेस में आने की जुगत लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed