फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Union Minister assured regarding Mohana Cut on Jewar Expressway: Nayanpal Rawat

जेवर एक्सप्रेसवे पर मोहना कट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त : नयनपाल रावत

Wed, 31 Jan 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Union Minister assured regarding Mohana Cut on Jewar Expressway: Nayanpal Rawat
विधायक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने जेवर एक्सप्रेसवे पर मोहना में कट दिए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। विधायक ने इसके लिए एक मांगपत्र सौंपा। विधायक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि यूपी से सटे मोहना गांव में कट मिलने से हरियाणा का यह हिस्सा उत्तर प्रदेश से जुड़ जाएगा और इससे दोनों प्रदेशों के किसानों में जहां भाईचारा बढ़ेगा वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह इस मामले में एक मांगपत्र सौंप चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में सरकार जनहित में फैसले ले। विधायक नयनपाल रावत की बात को गंभीरता से सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने जेवर एक्सप्रेसवे पर गांव मोहना में कट देने का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि मुलाकात के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया कि इस मामले पर गंभीरता से विचार करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं विधायक नयनपाल रावत ने दिल्ली-मथुरा रोड पर बाघौला पुल पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर भी केंद्रीय मंत्री को मांगपत्र सौंपा। उधर इस निर्णय के बाद पिछले तीन माह से मोहना में धरने पर बैठे ग्रामीणों में भी आस बंधी है और उन्हें उम्मीद बंधी है कि विधायक द्वारा पुरजोर तरीके से उठाई गई उनकी मांग के सकारात्मक परिणाम सामने जाएंगे। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत कार्य कर रही है और इस मामले में भी जनहित का फैसला ही लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed