फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   under leadership of jajpa and baspa alliance the state govt. will be made

जजपा-बसपा गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में सरकार- दुष्यंत

Sun, 25 Aug 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
under leadership of jajpa and baspa alliance the state govt. will be made
पलवल में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जजपा नेता दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Palwal
जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा-बसपा गठबंधन के नेतृत्व में प्रदेश में अगली सरकार बनेगी। इसको लेकर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर जजपा-बसपा संयुक्त रूप से 25 सितंबर को रोहतक के महम में रैली करेंगे, जिसे जन सम्मान नाम दिया गया है। चौटाला रविवार को गांव कुसलीपुर स्थित कौशिक वाटिका में लोगों को रैली के निमंत्रण देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली की कमान उन्हें सौंपी गई है। रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी भाग लेंगी। रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता के सामने सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। रैली की भीड़ से साफ हो जाएगा की कमेरा और किसान मिलकर चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीधी छिपकली ज्यादा मच्छर खाती है। उसी प्रकार सीएम मनोहर लाल सादगी और ईमानदारी का ढोंग कर प्रदेश को लुटवा रहे हैं। तीन बार हरियाणा को जला दिया गया और 80 लोगों को गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन

डाडम खान घोटाला, बस किलोमीटर घोटाला, दवाई घोटाला, ओवरलोडिंग घोटाला, तहसीलदार टेस्ट के पेपर आउट करवाने जैसी असफलताओं को छिपाने के लिए सीएम बस में बैठकर जनता के सामने हाथ हिला रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर एक बार फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने चले हैं। ग्रुप डी के नाम पर आठवीं और दसवीं पास बेरोजगारों का हक छीनने का काम किया गया है। कार्यक्रम को जजपा नेता व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, बिजेंद्र सिंह चान्दहट, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत, बसपा नेता डॉ. महेश, तैय्यब हुसैन भीमसीका, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, किसान प्रकोष्ठ के सुखराम डागर, विश्व कुमार भालू, जीतू दीघोट, महिला जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष बृजेश अटोहां, पूर्व युवा अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा, देशराज चोहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed