{"_id":"6aeb7a8035ccdcf28c09b93b","slug":"unauthorized-withdrawal-of-rs-65000-from-the-account-palwal-news-c-24-1-pal1005-129884-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खाते से 65 हजार रुपये की अवैध निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खाते से 65 हजार रुपये की अवैध निकासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर थाना क्षेत्र में ब्राह्मण धर्मशाला के पास स्थित दुकान से मोबाइल चोरी कर उसके माध्यम से खाते से 65 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के अनुसार, हुड्डा सेक्टर-2 निवासी रामसेवक शर्मा ने पुलिस को बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला के पास अभिषेक पतंजलि केंद्र के नाम से उनकी दुकान है। 18 अक्तूबर को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और मौका पाकर उनका मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल चोरी होने के बाद आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से उनके बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन कर 65 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और यूपीआई ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी है। बस अड्डा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।