फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ultrasound machine is there, but people are not getting the benefit

अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, पर नहीं मिल रहा लोगों को लाभ

Fri, 30 Jul 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine is there, but people are not getting the benefit
हथीन। उपमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें तो हैं, उसके बावजूद मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग आज तक अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं कर पाया है। इसके चलते मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। इससे मरीजों का समय के साथ-साथ पैसा भी अधिक लगता है। कई बार मांग करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं है। सोनोलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल के अधिकांश गांव मेवात क्षेत्र से सटे हुए हैं। इसके अलावा जिले का सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है। उसके बाद भी सरकार इस क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड कराना बेहद जरूरी होता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते यह सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल रही है। अल्ट्रासाउंड न होने से महिलाओं को हर महीने ‘प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन’ योजना का भी लाभ नही मिल पा रहा है। महिला डॉक्टर भी स्वास्थ्य केंद्र में नही है।
विज्ञापन

प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र की फीस भरना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। सरकार को हथीन स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड शुरू कराने का प्रबंध करना चाहिए। इस विषय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविन कुमार, पार्षद
स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने एवं महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है। शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी।

- सूरज पांडेय, सीएम विंडो एमिनेट
शीघ्र ही हथीन के स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ नियुक्त की जाएगी। अल्ट्रासाउंड सेवा भी शुरू कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
-डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed