{"_id":"5f4e82678ebc3e546e5793e1","slug":"two-youth-died-in-different-accident-palwal-news-noi533434373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मान के अनुसार यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव रायपुर निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 25 वर्षीय भतीजा यशपाल गांव बघौला स्थित एसीई कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह अपने मामा लक्ष्मी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था। रास्ते में उन्हें रवि नाम का परिचित मिला। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर रवि से बात करने लगे। तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी व रवि की गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं गांव मोहम्मदपुर गुलावद निवासी सतीश ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार की सुबह उसका पुत्र गौरव घर से सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। गांव रसूलपुर के समीप नवोदय स्कूल के सामने उसकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच की जा रही है।