फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two youth arrested with revolver in Palwal

अवैध हथियारों सहित दो काबू, दो देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 05 Apr 2022 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
two youth arrested with revolver in Palwal
तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक कारतूस बरामद
विज्ञापन

पलवल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव मंडोरी निवासी महेंद्र और होडल के बायसी मोहल्ला निवासी नक्षम उर्फ चिंटू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
शहर थाने में कार्यरत जांच अधिकारी के अनुसार, वे नूंह मोड़ पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गांव मंडोरी निवासी महेंद्र अवैध हथियार रखता है। किसी काम से पलवल आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सदर थाने में कार्यरत जांच अधिकारी करमवीर के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि गांव बामनीखेड़ा में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर युवक से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान होडल के बायसी मोहल्ला निवासी नक्षम उर्फ चिंटू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed