फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic jam caused by the closure of the flyover

Palwal News: फ्लाईओवर बंद होने से लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam caused by the closure of the flyover
आगरा चौक से डीसी रेजिडेंस तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, पांच प्रमुख चौराहों पर भी बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते मंगलवार को भी शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। वाहनों का दबाव संभालने में यातायात विभाग के इंतजाम नाकाफी नजर आए। आगरा चौक से डीसी रेजिडेंस तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ।

शहर में डीसी रेजिडेंस के सामने से पप्पन प्लाजा के पास तक जाने वाले फ्लाईओवर पर रविवार रात से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। होडल से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। इसके चलते होडल और मथुरा की ओर से दिल्ली व फरीदाबाद जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय नीचे की सर्विस रोड से होकर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। सर्विस रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

एडवाइजरी के बावजूद नियमों की अनदेखी

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित लेन में चलने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की थी। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आए। खासकर दोपहिया वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन लेकर गुजरते दिखे। इससे यातायात व्यवस्था और प्रभावित हुई। सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी रेजिडेंस से पप्पन प्लाजा की ओर जाने वाले मार्ग पर आगरा चौक, रसूलपुर चौक, किठवाड़ी चौक, बस अड्डा चौक और अलावलपुर चौक पर भी वाहनों का दबाव देखने को मिला। इन चौराहों पर जाम जैसी स्थिति बनने से मुख्य मार्ग के साथ आसपास के रास्तों पर भी वाहन चालकों को परेशानी हुई।
दिन हो या रात, जाम से नहीं मिली राहत

फ्लाईओवर बंद होने के कारण शहर में दिन हो या रात, यातायात की स्थिति एक जैसी बनी रही। सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ा, वहीं शाम को काम से घर लौटने वालों को भी वाहनों की लंबी कतारों के बीच परेशान होना पड़ा। व्यस्त समय में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
सोहना रोड और आगरा चौक पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों को भी लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों से बातचीत

जाम के कारण पिछले दिन से परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 20 मिनट तक सड़क पर रुकना पड़ता है, जिससे कार्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है। - सुमित

फ्लाईओवर बंद होने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सर्विस लेन पर अतिक्रमण होने के चलते वाहनो को आने जाने में परेशानी हो रही है। - सुभाष

जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। काफी देर तक एक ही जगह खड़े रहना पड़। प्रशासन को विपरीत दिशा में चल रहे वाहन चालकों को भी रोकना होगा। - कैलाश

जाम की वजह से अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक देरी हो रही है। संबंधित विभाग को यातायात संभालने के लिए उचित इंतजाम करने चाहिए, ताकि लोगों का समय बर्बाद न हो। - हेमचंद

वर्जन
विभाग की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। जाम की स्थिति कम करने के लिए विभाग प्रयासरत है। आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं और विपरीत दिशा में वाहन चलाने से बचें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। - रविकांत शर्मा, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article