{"_id":"6abeb1d0c4970d16440fc219","slug":"two-vehicles-impounded-for-creating-a-ruckus-palwal-news-c-24-1-pal1005-128693-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हुड़दंग करने पर दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हुड़दंग करने पर दो वाहन जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
बघौला फ्लाईओवर के पास वाहनों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल गतिविधि का संज्ञान लेते हुए एसपी दीप्ति गर्ग ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना गदपुरी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में शामिल दो वाहनों की पहचान कर करीब 35 हजार रुपये का चालान किया और दोनों वाहनों को इंपाउंड कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी अजीत व रोहताश कुमार, दोनों निवासी पलवल ने अपनी गलती स्वीकार की। एसपी ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर हुड़दंगबाजी, हवाबाजी और यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।