फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two vehicles collide with a dumper parked on the DME

Palwal News: डीएमई पर खड़े डंपर से टकराए दो वाहन, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide with a dumper parked on the DME
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मंडकौला पुलिस चौकी क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर से एक ट्रॉला टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी ट्रॉला से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि थाना अवागढ़, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी गजेंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में गजेंद्र ने बताया कि वह ट्रॉला चालक है और ट्रॉला लेकर बड़ौदा से गुरुग्राम जा रहा था। वह अपनी निर्धारित लेन में चल रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर एक डंपर सड़क पर खड़ा मिला। डंपर पर कोई दिशा-सूचक या चेतावनी संकेतक नहीं लगा हुआ था।
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण उसे डंपर दिखाई नहीं दिया और उसका ट्रॉला खड़े डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद वह ट्रॉला से उतरकर डंपर को देखने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आया एक अन्य वाहन उसके ट्रॉला से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed