Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two trolleys collided, one driver died

Palwal News: अचानक ब्रेक लगाने से भिड़े दो ट्राले, चालक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two trolleys collided, one driver died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। केएमपी एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद अगले ट्राला का चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक चालक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया गया।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव के अनुसार जिला गुरुग्राम के बिलासपुर निवासी चांद सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह चालक का कार्य करता है। उसका भाई सुभाष भी ट्राला चलाता था। 18 जुलाई को उसका भाई सुभाष अपने ट्राले में माल भरकर चेन्नई से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जा रहा था। रात के करीब एक बजे केएमपी टोल प्लाजा के समीप रास्ते में आगे चल रहे एक ट्राला ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने से उसके भाई का ट्राला उससे टकरा गया। इस भीषण टक्कर में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके भाई को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। नागरिक अस्पताल से सुभाष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम को उसके भाई सुभाष की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed