फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two sisters who came to take admission in college in Palwal are missing under suspicious circumstances

पापा के संग गई थीं दोनों: कॉलेज में दाखिला लेने आई दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थिति में लापता, मोबाइल आ रहा बंद

Sat, 29 Jun 2024 07:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल।
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

जांच अधिकारी विकास के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 27 जून को अपने दोनों बेटियों को अलावलपुर रोड स्थित कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए आया था। कोई काम पड़ने पर वह दोनों बेटियों को कॉलेज में छोड़कर वापस गांव आ गया। वह शाम तक इंतजार करता रहा, परंतु दोनों बेटियां घर वापस नहीं लौटीं। 

विज्ञापन
Two sisters who came to take admission in college in Palwal are missing under suspicious circumstances
दो बहनें लापता - फोटो : iStock

विस्तार

घर से कॉलेज दाखिला लेने आईं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गईं। छात्राओं का पिता उन्हें दाखिला दिला कर गांव लौट गया था। उसके बाद छात्रा घर नहीं लौटीं। कैंप थाना पुलिस ने छात्राओं के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन बाद भी पुलिस छात्राओं का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी विकास के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 27 जून को अपने दोनों बेटियों को अलावलपुर रोड स्थित कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए आया था। कोई काम पड़ने पर वह दोनों बेटियों को कॉलेज में छोड़कर वापस गांव आ गया। वह शाम तक इंतजार करता रहा, परंतु दोनों बेटियां घर वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश करने का प्रयास किया, परंतु बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की तलाश की जा रही है। कॉलेज के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही छात्राओं की तलाश कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed