फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two sisters consumed a poisonous in dispute; one died.

Palwal News: घरेलू कलह में दो बहनों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two sisters consumed a poisonous in dispute; one died.
मां से कहासुनी के बाद उठाया कदम, दूसरी बहन की हालत गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खलीलपुर में सोमवार को घरेलू कलहमें दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक बहन की मौत हो गई। दूसरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने मामा दीपक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मामा उनके घर पहुंचे। वहां दोनों बहनों की हालत खराब देखकर उन्होंने परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भावना, पुत्री प्रकाश की मौत हो गई। उसकी छोटी बहन नेहा का उपचार जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेहा ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से परिवार में मां और बेटी के बीच मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को दोनों बहनों और उनकी मां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मां खेतों में चारा लेने चली गई। आरोप है कि उसके पीछे दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार भावना छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी, जबकि नेहा पांचवें नंबर की है। परिवार में सबसे छोटा एक भाई है। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed