{"_id":"6abea7b05c63051424013135","slug":"two-police-officers-arrested-for-accepting-a-rs-9000-bribe-palwal-news-c-24-1-pal1008-128720-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: स्कूटी छोड़ने के बदले नौ हजार रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: स्कूटी छोड़ने के बदले नौ हजार रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलवल टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्कूटी छोड़ने के बदले नौ हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलवल टीम ने डायल-112 से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिपाही हरीश और सिपाही दीपक के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 सितंबर को परिवार में विवाद के बाद वह घर से चला गया था। बाद में दोस्त की स्कूटी से घर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पिता ने डायल-112 पर सूचना दी थी। राइडर पुलिस को देखकर वह स्कूटी छोड़कर भाग गया। आरोप है कि बुधवार को सिपाही दीपक ने उसे किठवाड़ी रोड स्थित धान मिल पर बुलाया। वहां सिपाही दीपक और सिपाही हरीश ने स्कूटी छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद नौ हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर वंदेमातरम स्कूल के पीछे मुकेश कुमार के निर्माणाधीन मकान में हरीश को नौ हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद दीपक को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।