{"_id":"65f725293b3dddd5ad0180d8","slug":"two-laborers-died-due-to-suffocation-due-to-poisonous-gas-condition-of-three-is-critical-palwal-news-c-24-1-fb11002-105283-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जहरीली गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जहरीली गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
-धतीर स्थित एशियन पेंट कंपनी में टैंक की सफाई करते समय हुआ हादसा
-पुलिस ने कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव धतीर में स्थित एशियन पेंट कंपनी में टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में हुआ। घायल मजदूरों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा दिया तथा शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुुरा हाल था।
गदपुुरी थाना क्षेत्र गांव धतीर में एशियन पेंट नामक कंपनी है। उस कंपनी में पेंट बनाया जाता है और काफी संख्या में कर्मचारी व मजदूर काम करते हैं। शनिवार देर सांय कंपनी में पेंट वाले टैंक की सफाई का काम चल रहा था। उसी टैंक में सफाई करने के लिए पांच मजदूर उतरकर सफाई कर रहे थे कि अचानक मजदूरों का दम घुटने लगा। उनकी तबियत खराब होने लगी और वहां चीख पुकार मच गई। यह देख वहां अन्य मजदूर आ गए और जल्द सभी पांचों मजदूरों को टैंक के अंदर से बाहर निकाला। पांंचों मजदूूरों की हालत अधिक खराब होते देख उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जहरीली गैस के चलते दम घुटने से दो मजदूूरों हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी सियाराम और ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी राधे की मौत हो गई। जबकि हरदोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले अन्य तीन मजदूरों सोहित, अशोक और पलवल के गांव पातली निवासी रोहित की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पलवल के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंपनी में इस घटना की सूचना मिलते ही पांचों मजदूरों के परिजन तथा उनके अन्य साथी अस्पताल में पहुंच गए। उधर कंपनी के अधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो गदपुरी थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मृतक मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। जिनका रविवार सुबह पोस्टमार्टम करा परिजनों के बयान पर दंंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। उधर निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है न किसी भी घायल मजदूर ने कंपनी के किसी अधिकारी व मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिनका उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर कंपनी में कार्यरत मजदूरों में टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण डर बना हुआ है। रविवार को कंपनी में मजदूरों ने काम भी नहीं किया।