फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed, one injured in road accidents

Palwal News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 09 Apr 2023 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
09श्चड्डद्यश्च2- जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिजन।
विज्ञापन

09श्चड्डद्यश्च3- मृतक जुगल किशोर का फाइल फोटो।
09श्चड्डद्यश्च4- मृतक मामचंद का फाइल फोटो।
-----
बाइक सवार दो युवकों काे कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। परिक्रमा लगाने कोकिला वन जा रहे बाइक सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे मामले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अभी तक आरोपी चालकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार, गांव बघौला निवासी नवल किशोर ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार की रात को उसका भाई जुगल किशोर गांव निवासी मोहन के साथ बाइक पर सवार होकर कोकिला वन की परिक्रमा लगाने जा रहे थेे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बहरौला के समीप तमन्ना बैंक्वेट हॉल के सामने पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा जुगल किशोर और पीछे बैठा मोहन घायल हो गए। आरोपी चालक कार सहित मौके से बामनीखेड़ा की तरफ फरार हो गया। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकिस्तकों ने जुगल किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव स्वामीका निवासी सूरजपाल ने बताया कि मामचंद सफाई कर्मचारी है। बीती आठ अप्रैल की शाम को उसका चाचा मामचंद बाइक से अपने गांव से महलूका जा रहा था। हुचपुरी में तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ने उसके चाचा मामचंद की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। चाचा को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed