{"_id":"6ac3f51c4fc2d15c1c0054b7","slug":"two-killed-including-a-woman-in-road-accidents-palwal-news-c-24-1-pal1005-128842-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा शहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे जिला अस्पताल के सामने हुआ। गांव कारना निवासी हेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा मनोज स्कूटी से सब्जी मंडी जा रहा था। सरकारी अस्पताल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने मनोज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरा हादसा चांदहट थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब पांच बजे चांदहट गांव में हुआ। शिकायतकर्ता प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रामदेई घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान तेज गति से आई बलेनो ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में रामदेई को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और कार चालक की तलाश में जुटी है।