{"_id":"61cb50ccb953d65cc356ad3c","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-palwal-news-noi623904565","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बघौला सीएनजी पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई व दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे मामले में अलीगढ़ रोड पर अपने पोते के साथ साइकिल पर जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंप दिए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए हैं।
पहले मामले में गदपुरी थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी अमन प्रकाश के अनुसार सज्जाद कॉलोनी खंजाची हॉट जिला पूर्णिया (बिहार) निवासी मोहम्मद मिसबाह उल्लाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मौसी का लड़का मोहम्मद वाहिद आलम निवासी सालेपुर महेरार गांव जिला कटीहार (बिहार) सीकरी गांव में किराए के मकान में रहकर देवली रोड स्थित फोरन ट्यूब कंपनी में ऑपरेटर की नौकरी करता था। 26 दिसंबर की रात 8 बजे बघौला सीएनजी पंप के समीप बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मोहम्मद वाहिद आलम की मौत हो गई और उसका साथी चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरे मामले में चांदहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव किठवाड़ी निवासी रविंद्र ने शिकायत दी है कि 27 दिसंबर को दोपहर बाद चार बजे उसकी 65 वर्षीय मां राजबाला पोते मोहन के साथ साइकिल पर गांव रामगढ़ से राशन लेने जा रही थी। रास्ते में एक मोटरसाइकिल ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजबाला गंभीर रूप घायल हो गई। जिला नागरिक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं।