फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two including auto rider woman died in road accident

Palwal News: सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला सहित दो की मौत

Thu, 16 Mar 2023 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two including auto rider woman died in road accident
16श्चड्डद्यश्च12- पलवल अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिजन।
विज्ञापन

16श्चड्डद्यश्च13- मृतक रानी का फाइल फोटो।
16श्चड्डद्यश्च14- मृतक शेर सिंह का फाइल फोटो।
------
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित गांव सिहौल के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। हादसे में अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस वाहन चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जांच अधिकारी जयकिशन के अनुसार, गांव चांदहट निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसके पिता शेर सिंह किसी काम से पलवल जा रहे थे। ऑटो में सवार होकर वे शहर के लिए निकले। ऑटो में उनके साथ अन्य सवारियां भी बैठी हुईं थीं। गांव सिहौल के समीप उनके ऑटो को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सवार उनके पिता शेर सिंह और गांव मीसा निवासी रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में सभी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके पिता शेर सिंह और महिला रानी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रानी किसी निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करती थी, जबकि शेर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed