फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two foreign tourists died when their car collided with a dumper while they were visiting the Taj Mahal

पलवल: ताजमहल देखने जा रहे विदेशी पर्यटकों की कार डंपर से टकराई, पोलैंड के युवक और आगरा के टैक्सी चालक की मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:24 PM IST
सार

आगरा के बसई निवासी नफीस दिल्ली में टैक्सी चलाता था। बुधवार सुबह वह गुरुग्राम स्थित होटल हयात से पोलैंड के 29 वर्षीय मज्जीक और 27 वर्षीय अग्नेशका को लेकर आगरा के लिए रवाना हुआ था। दोनों विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन
Two foreign tourists died when their car collided with a dumper while they were visiting the Taj Mahal
ताजमहल देखने जा रहे विदेशी पर्यटकों की कार की डंपर से टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल के सदर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में पोलैंड के एक युवक और आगरा निवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, एक विदेशी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के बसई निवासी नफीस दिल्ली में टैक्सी चलाता था। बुधवार सुबह वह गुरुग्राम स्थित होटल हयात से पोलैंड के 29 वर्षीय मज्जीक और 27 वर्षीय अग्नेशका को लेकर आगरा के लिए रवाना हुआ था। दोनों विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे केएमपी एक्सप्रेसवे के पास अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मज्जीक और चालक नफीस को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अग्नेशका को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नफीस के परिजन अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed