फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two electricity workers arrested for taking bribe

दो बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two electricity workers arrested for taking bribe
पलवल। बिजली चोरी का केस बनाने का भय दिखाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का विजिलेंस ने खुलासा किया है। बिजली निगम के कर्मचारी वीडियो बनाकर उपभोक्ताओं से रुपये ऐंठते थे। फरीदाबाद विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। विभाग ने आरोपी लाइन मैन व सहायक लाइन मैन से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोप है कि बिजली चोरी का केस न बनाने की एवज में कर्मचारी 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पांच हजार रुपये एक दिन पहले ले चुके थे। आरोपी कर्मचारियों ने रैकेट में अन्य कर्मचारियों के शामिल होने की भी बात कबूली है।
विज्ञापन

विजिलेंस के डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी रौनक ने शिकायत दी थी कि बुधवार को बिजली निगम की टीम उसके घर पर आई और घर के बिजली मीटर व तारों की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के बाद टीम ने उस पर बिजली चोरी का केस बनाकर जुर्माना लगाने की बात कही। टीम में जेई, लाइनमैन व अन्य कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने जुर्माना न करने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। रौनक ने कर्मचारियों में मौके पर ही पांच हजार रुपये दे दिए। बाकी रुपये बाद में देने की बात तय हुई। रौनक ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। डीएसपी बलवीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एसआई जगेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को रौनक कार्यकारी अभियंता कार्यालय में रुपये देने पहुंचा। जैसे ही रौनक ने कर्मचारियों को रुपये दिए टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर से ही लाइनमैन मेघश्याम व सहायक लाइन मैन मुख्त्यार को गिरफ्तार कर पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। टीम दो कर्मचारियों को पकड़ कर विश्राम गृह ले आई और उनके हाथ धुलवाए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रोहताश पंवार की देख रेख में पूरी कार्रवाई गई। कार्रवाई के बाद टीम दोनों आरोपियों को पकड़ कर फरीदाबाद विजिलेंस थाना ले गई।
विज्ञापन

डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों ने मामले में दो अन्य कर्मचारियों के शामिल होने की बात कबूली है। कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया है कि वे पिछले काफी दिनों से बिजली चोरी का भय बनाकर लोगों से रुपये ऐंठते थे। रुपये न देने पर बिजली चोरी का मनचाहा लोड भरकर ज्यादा से ज्यादा जुर्माना किया जाता था, जिससे उन्हें इनाम की राशि ज्यादा मिलती थी। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed