{"_id":"57a5c5c14f1c1ba8672b9bce","slug":"two-death-by-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीन में मलेरिया और हैजा से हुईं दो मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथीन में मलेरिया और हैजा से हुईं दो मौतें
palwal
Updated Sat, 06 Aug 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड़ के गांव गुलेसरा में 19 वर्षीय युवक अम्बाद की मलेरिया से मौत हो गई। उसके पिता नियाज मोहम्मद ने बताया कि युवक को तेज बुखार आया और ठंड लगी। उसकी तुरंत मौत हो गई। वहीं गांव ढकलपुर में भी हैजा से तीन वर्षीय सुफीयान नामक बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता साबिर का कहना है कि बच्चे को हैजा हो गया था जब तक ईलाज शुरू कराते, उसकी मौत हो गई।
इस बारे में हथीन के सिविल अस्पताल की कार्यकारी एसएमओ एवं जिले की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रेखा सिंह का कहना है कि उक्त दोनों मौतों के बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं है। दोनों मामलों की रिपोर्ट में संबंधित एएनएम से लेकर ही वे कुछ बता पाएंगी। उन्होने कहा कि यदि मौतें अस्पताल में हुईं होंगी तो उनके पास रिकॉर्ड होगा। यदि घर में मौतें हुईं हैं तो भी उनके बारे में भी वे रिपोर्ट लेकर पड़ताल करेंगी।